पिहानी\हरदोई। नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड मे, रात चला चेकिंग अभियान, मची खलबली।
नवनीत कुमार राम जी
.......... रात चेकिंग अभियान चलाया,जिससे खलबली मची रही। शनिवार को 2022 का आखिरी दिन है। आखिरी दिन नए साल के स्वागत के लिए जोरशोर से तैयारी हो रही है।
......... एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह के आदेश पर सीओ हरियावा शिल्पी कुमारी व कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी नए साल जश्न को लेकर सतर्क।
पिहानी\हरदोई। नए साल के जश्न को लेकर गंभीर पुलिस व प्रशासन एक्टिव हो गया है। पुलिस ने होटलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस की टीमों ने रात चेकिंग अभियान चलाया,जिससे खलबली मची रही।
शनिवार को 2022 का आखिरी दिन है। आखिरी दिन नए साल के स्वागत के लिए जोरशोर से तैयारी हो रही है। नए साल के जश्न में किसी भी तरह का रंग में भंग न पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक गाइड लाइन दी गई है,जिसके बाद पुलिस प्रशासन शासन के आदेशों का पालन कराने में जुट गई है। पुलिस की ओर से नए साल के स्वागत में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सतर्कता बनाए रखने की बात कही गई है। होटलों में चेकिंग अभियान चलाने का काम शुरू कर दिय गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों की चेकिंग की जाएगी। पुलिस की ओर से शहर के होटलों पर नजर रखी जा रही है। सीओ शिल्पी कुमारी ने बताया कि नए साल के जश्न पर पुलिस की नजर रहेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों और माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। रात में अभियान चलाया गया। इस मौके पर अतिरिक्त कोतवाल पी पी सिंह ,कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ,विनोद त्रिपाठी राजेश कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।