कन्नौज। पूर्व शिक्षा मंत्री विजय बहादुर पाल के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुँचे अखिलेश यादव।
......... पूर्व शिक्षा मंत्री के निधन पर जताया शोक, कहा समाजवादी पार्टी ने एक और नेता खो दिया
कन्नौज। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान कहा सदन में आना जरूरी नही था परिवार जरूरी था, इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये समय नही है ये भी कह सकते है कि पूर्व शिक्षा मंत्री विजय बहादुर पाल के निधन पर गए सदन जरूरी था ऐसे लोगो के बारे में सोचना सही नही है।
मैनपुरी रामपुर उप चुनाव में कम मतदान प्रतिशत के सवाल पर कहा कि इतना ही समझ लीजिए कि लोकतंत्र पुलिस के सहारे चलाओगे और विपक्षी पार्टी को डराओगे धमकाओगे। आपने रामपुर में देखा मैनपुरी में समाजवादी कार्यकर्ता नेता इतने मजबूत थे। रामपुर में भी लड़े। जितनी पुलिस की जरूरत नही उससे ज्यादा पुलिस , इसलिए जनता को सामने आना पड़ेगा।जनता जब तक नही खड़ी होगी। और मुझे उम्मीद है रिजल्ट जो आएगा वह सपा के पक्ष में आएगा। जनता को इसी तरह खड़े रहकर लोकतंत्र को बचाना पड़ेगा। लोकतंत्र बचेगा तो संविधान सुरक्षित रहेगा। और संविधान सुरक्षित रहेगा तो बाबा साहेब भीमराव जी डॉ राम मनोहर लोहिया ने जो रास्ता दिखाया नेता जी ने जो रास्ता दिखाया जिस रास्ते पर विजय बहादुर पाल जी चल रहे थे वह रास्ता मजबूत था। लोकतंत को बचाने के जनता को खड़ा होना पड़ेगा।