श्रावस्ती: ’सुशासन सप्ताह’’ के छठे दिन कुल 94 जनशिकायतों एवं 421 जनोपयोगी सेवाओं से सम्बन्धित आवेदनों का किया गया निस्तारण-जिलाधिकारी
श्रावस्ती: आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोमवार 19 दिसम्बर, 2022 से 25 दिसम्बर, 2022 तक ’’सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’’ मनाया जा रहा है। जिसमें तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष कैम्पों का आयोजन करते हुए जनशिकायतों एवं सेवा सम्बन्धी आवेदनों का निस्तारण भी किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, श्रावस्ती नेहा प्रकाश ने कहा कि इस अभियान के तहत जनभागीदारी के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत जनपद में सप्ताह के छठे दिन शनिवार को तहसील एवं पंचायत स्तर पर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष कैम्प का आयोजन करते हुये 94 जनशिकायतों एवं 421 जनोपयोगी सेवाओं से सम्बन्धित आवेदनों का निस्तारण किया गया। इस अभियान में सप्ताह के प्रथम दिन 19 दिसम्बर, 2022 से अबतक कुल 593 जनशिकायतों एवं 2328 जनोपयोगी सेवाओं से सम्बन्धित आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है।
सर्वजीत सिंह
Initiate News Agency (INA), श्रावस्ती यूपी