गाजीपुर। गैंगस्टर रामज्ञान यादव की 3.45 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क।
रिपोर्ट : महताब आलम
- सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज इलाके में कुर्की की कार्यवाही।
- पुलिस ने बदमाश की 4 अचल सम्पत्तियों को किया सीज।
- गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत कुर्की की कार्यवाही।
- गैंगस्टर रामज्ञान, उसकी पत्नी,भाई के नाम थी सम्पत्ति।
खबर ग़ाज़ीपुर से है। जहां पुलिस ने गैंगस्टर रामज्ञान यादव की 3.45 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की है।पुलिस प्रशासन ने सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज इलाके में कुर्की की कार्यवाही की है।पुलिस ने बदमाश की 4 अचल सम्पत्तियों को सीज किया है।
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत कुर्की की कार्यवाही की है। कुर्क की गई सम्पत्ति गैंगस्टर रामज्ञान यादव, उसकी पत्नी सरिता यादव,भाई रामध्यान और भाई की पत्नी जसवंती देवी के नाम है।