Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    अयोध्या। अटल जयंती 25 दिसम्बर:ख्याति प्राप्त कवियों की रचनाओं के नाम होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

    --भुवन मोहिनी ,शिव ओम अम्बर, रमेश शर्मा, सुमन दूबे, यमुना उपाध्याय आदि कवि आमंत्रित


    अयोध्या। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर की शाम ख्याति प्राप्त कवियों की रचनाओं के नाम होगी। सांसद लल्लू सिंह के द्वारा जीआईसी के मैदान में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में पांच हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

    सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता व साहित्य की रोशनी के माध्यम से दी जायेगी। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार व साहित्यकार भी थे। उनकी रचनाएं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। जिसका अध्ययन व्यक्ति के भीतर शौर्य व पराक्रम का संचार कर देता है।

    उन्होने बताया कि कवि सम्मेलन में शिव ओम अम्बर, रमेश शर्मा, सुमन दूबे, यमुना उपाध्याय, अशोक टाटम्बरी, अनिल चौबे, जगदीश सोलंकी, प्रियांशु गजेन्द्र, अशोक चारण, विष्णु सक्सेना, भुवन मोहनी, राजीव राज, विकास बौखल सुमित सरल जैसे कवियों की उपस्थिति रहेगी। 25 दिसम्बर की शाम 7 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए विशेष पण्डाल तैयार किया जा रहा है। जिसमें जगह जगह पर ठंड से बचाव की भी व्यवस्था होगी।


    Initiate News Agency (INA)

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.