अयोध्या। निकाय चुनाव 2022:अयोध्या में घूंघट की आड़ में पुरुषों की मूंछ दावं पर।
......... अब पत्नियों को लेकर भावी उमीदवार पार्टी से टिकट हासिल करने की फिराक में
अयोध्या। नगर निगम के चुनाव में अयेाध्या नगर निगम मातृ शक्ति के खाते में गई है। इस चुनाव में नगर निगम को पहली महिला महापौर मिलेगी। शासन द्वारा अयोध्या नगर निगम महापौर की सीट महिला होने के बाद महीनों से प्रचार प्रसार कर रहे भावी उम्मीदवारों ने आरक्षण सूची जारी होते ही पोस्टरों में अपना कद घटाते हुए अपनी पत्नियों की फ़ोटो लगाकर दावेदारी की कोशिशे तेज कर दिया है।
अयोध्या नगर निगम महापौर पद की उम्मीदवारी के लिए बीजेपी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र की पत्नी पुनीता मिश्र,बीजेपी नेता शरद पाठक की पत्नी अनीता पाठक,रामायण होटल की मालकिन बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता पांडेय,जितेंद्र कुमार दुबे मिंटू प्रधान की पत्नी माया दुबे,पूर्व जिला पंचायत सदस्य डिप्पुल पांडेय की पत्नी आशा पांडेय के साथ अशोक तिवारी की पत्नी,पार्षद व बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष अशोका द्विवेदी ने बीजेपी से उम्मीदवारी को लेकर प्रयास तेज कर दिया है। हालांकि जब इस संबंध में महापौर ऋषिकेष उपाध्याय से बात की गई की क्या वह अब अपनी पीठ पत्नी को चुनाव में उतारेंगे तो उन्होंने साफ कहा कि अभी कोई विचार नही किया गया है। जबकि महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र का कहना है कि अगर पार्टी ने सेवा का अवसर दिया तो अयोध्या के विकास को नया आयाम देंगे। वही बीजेपी नेता शरद पाठक जोकि पिछले साल भर से जनता के बीच मे जाकर उनके कंधे से कंधा मिलाकर लगातर जनसेवा में लगे है महिला सीट होने के बाद उन्होंने भी अपनी जगह अब अपनी पत्नी अनीता पाठक को लेकर चुनाव मैदान में आ गए है।
बता दे कि भावी उम्मीदवार आरक्षण सूची का ही इंतजार कर रहे थे। जिससे उनकी दावेदारी तय हो सके। बीजेपी से टिकट हासिल करने की लंबी लिस्ट है। महिलाओं सहित कई कई दावेदार टिकट हासिल करने के लिए पार्टी नेताओं सांसद व विधायक से टिकट हासिल करने की जुगत में लगे हैं। वहीं आरक्षण के दायरे में चली गए पंचायतों में सामान्य वर्ग के भावी उम्मीदवार मायूस हो गए है। यहां के नगर निगम के चुनाव में हालांकि बीजेपी सपा के साथ ही साथ आम आदमी पार्टी ने जोरदार इंट्री करने जा रही है।