बेहटा गोकुल। जन-आंदोलन के नायक हाकिम सिंह नहीं रहे, 1975 के जन-आंदोलन में लिया था हिस्सा।
बेहटा गोकुल। बाबा जयगुरूदेव के साथ 1975 से ले कर 1977 तक चले जन-आंदोलन का हिस्सा रहे और यहां के अलावा सीतापुर व मैनपुरी की जेल में रहे लोकतंत्र सेनानी हाकिम सिंह नहीं रहे। उनके पैतृक गांव बरखेरा में गुरुवार को उनका निधन हो गया।
बरखेरा के रहने वाले लोकतंत्र सेनानी हाकिम सिंह का गुरुवार को उनके आवास पर निधन हो गया। 80 साल के हाकिम सिंह लगभग दो सालों से बीमार चल रहे थे। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़े बेटे रामकिशोर सिंह ने बताया है कि उनके पिता हाकिम सिंह ने बाबा जयगुरूदेव के साथ जन-आंदोलन में हिस्सा लिया और यहां के अलावा सीतापुर व मैनपुरी की जेलों में बंद रहे। दिवंगत लोकतंत्र सेनानी का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। आस-पड़ोस के गांवों के लोग इकट्ठा हो गए। वहां हर तरफ मातम छाया हुआ है।