कानपुर। पुलिस से नहीं मिला इंसाफ, पीड़ित महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में खाया जहर।
इब्ने हसन ज़ैदी\कानपुर। पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत एक महिला ने कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की हालत गंभीर देख उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद महिला की जान बचाई जा सकी।
![]() |
डॉ शैलेंद्र तिवारी सीएमएस |
कानपुर के बाबूपुरवा की रहने वाली रुखसाना खान का किसी से पैसो का लेनदेन था। जिसकी वजह से वो काफी आहत थी। पीड़िता ने पुलिस से भी इसकी शिकायत की थी। लेकिन जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़िता कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची और वंहा पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ते देख अधिकारियो में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जंहा पर उसकी हालत अब स्थिर बनी हुई है।