लखनऊ। गोरखपुर निवासी एडवोकेट दीपक मिश्र प्रदेश उपाध्यक्ष बने।
लखनऊ। अटल जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव द्विवेदी ने गोरखपुर निवासी दीपक मिश्र को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव द्विवेदी मानस पुत्र श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने बताया कि दीपक मिश्र की राष्ट्रकारी कार्यों व पार्टी की नीतियों के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए प्रदेश दीपक मिश्रा का उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है।
उत्तरप्रदेश में लोकतांत्रिक एवं एकात्म मानववाद एवं ऑटो डेमोक्रेसी के सिद्धान्तों के संरक्षण के लिए सक्रिय रहेंगे। अटल जनशक्ति पार्टी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। अटल जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीपक मिश्रा एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। प्रदेश कार्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव द्विवेदी के तत्वावधान में आयोजित बैठक में अखिलेश त्रिवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन शर्मा प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग सहित तमाम बुद्धिजीवी एवं पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।