बलिया। मिशन शक्ति नारी के सम्मान में द होराइजन स्कूल गड़वार में विशेष प्रार्थना सभा में एक प्रोग्राम रखा गया।
रिपोर्ट - सै०आसिफ हुसैन जैदी
बलिया। मिशन शक्ति के अन्तरगत द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में विशेष प्रार्थना सभा में मिशन शक्ति के उपलक्ष में नारी शक्ति के सम्मान में उनके शक्ति के बारे में बताया गया की कोई नारी बेचारी नहीं है वो अपनी शक्ति को पहचान सके जो नारी जीवन की जननी है दुर्गा शक्ति कहे जाने वाली है आप को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार महिला एवं बालिकाओं के लिए हेल्प लाइन बनाकर आपको सहायता करती है।
मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने नारियों के सम्मान के लिए सरकार हर क्षेत्र में उन्हें प्रोत्साहित भी कर रही है। हर नारी को वो सम्मान मिलना चाहिए जो पुरुषो को दिया जाता है। नारी भी सम्मान की हक़दार है नारी की सम्मान हो विद्यालय के प्राचार्य संजय सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा। उपस्थिति रहे सारे शिक्षक शिक्षिकाये।