बिजनौर। राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गर्ग ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के नाम धामपुर उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह को सौंपा ज्ञापन।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार प्रजापति
बिजनौर। राष्ट्रीय गौरक्षक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गर्ग एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष क्षितिज रस्तौगी के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को सौंपकर अवगत कराया कि आपके द्वारा पूरे प्रदेश में गौवंश की सुरक्षा एवं देखभाल हेतु स्थाई/अस्थाई गौशाला का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद भी गौवंश राष्ट्रीय राज्यमार्ग नगर क्षेत्रों, गलियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों की संख्या में विचरण करता दिखाई दे रहा है।
आये दिन रोड पर वाहन की टक्कर लगने से या तो मनुष्य चोटिल होकर अपने प्राण त्याग देता है या फिर गौवंश प्राण त्याग देता है यह बहुत दुखद है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति बहुत और भी दयनीय है। गौवंश ब्लेड वाले तार से घायल होकर अपने प्राण त्याग देते है। माननीय हाईकोर्ट के आदेशानुसार इस ब्लेड वाले तार का पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है, परन्तु सभी तहसीलों में इसका इस्तेमाल पूर्व की तरह ही बहुत ही ज्यादा आबादी के द्वारा किया जा रहा है एवं गौमाता के अंतिम संस्कार में प्रधान को जिम्मेदारी दी जाये। अगर कोई गौमाता के प्रति अवचार करता है तो उस पर पशु क्रूरता के तहत तुरन्त कारवाई हो। ज्ञापन सौंपने वालों में रघुवीर सिंह, मनोज चौहान, प्रमुख शर्मा, राजीव, पारस अग्रवाल, शीशपाल सिंह, विनय भार्गव, अर्जुन चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।