अयोध्या। दिसंबर से शुरू होगा युद्ध स्थल पर राम पथ चौड़ीकरण का काम।
....... राम पथ पर होने हैं 1100 बैनामा,अभी तक मात्र हुआ है 55 रजिस्ट्री
देव बक्स वर्मा\अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या में एक तरफ जहां राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है वहीं दूसरी तरफ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है! सहादतगंज से लेकर नए घाट तक फोरलेन रोड बनाई जा रही है ! श्रृंगार हॉट से लेकर जन्म भूमि तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है! इसी तरह अयोध्या के विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण और फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है ताकि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन करने से पहले राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग, पानी सुविधा आवास और एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाए! अयोध्या के रेलवे स्टेशन का भी बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है।
अयोध्या में राम पथ निर्माण में तमाम व्यापारियों की दुकानें जा रही है जिस कारण व्यापारी गण अपनी दुकानों को लेकर विरोध भी कर रहे हैं! प्रशासन उन्हें समझाने की पूरी कोशिश कर रहा है मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों के पेचकस अब जिला प्रशासन अधिकारियों को मनाने और उनकी व्यवस्था करने के लिए जुट गया है! राम पथ के निर्माण का विरोध कर व्यापारियों एवं भवन स्वामियों से जिलाधिकारी ने मुलाकात की ।व्यापारियों और भवन स्वामियो से जिलाधिकारी ने डोर टू डोर मुलाकात किया। व्यापारियों और भवन स्वामियों से बिंदुवार समस्या जानी। मौके पर ही भवन स्वामियों के आपत्तियों पर किया निराकरण का प्रयास। अपने प्रतिष्ठानों पर जिलाधिकारी को पाकर व्यापारी हुए उत्साहित, बताई समस्या। व्यापारियों ने दिलाया जिलाधिकारी को विश्वास चौड़ीकरण का करेंगे सहयोग। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के दौरान राम पथ चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने जताया था विरोध किया था मुख्य बाजार बंद। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप। दरवाजे दरवाजे जाकर जिलाधिकारी ने व्यापारियों भवन स्वामियों की जानी समस्या। सरकारी अमले को निराकरण का दिया निर्देश। एडीएम प्रशासन मार्ग चौड़ीकरण के कार्यकाल देख रहे थे कार्यभार। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के लिए मार्ग चौड़ीकरण को लेकर किया समय सीमा तय। दिसंबर से शुरू होगा युद्ध स्थल पर राम पथ चौड़ीकरण का काम। राम पथ पर होने हैं 1100 बैनामा,अभी तक मात्र हुआ है 55 रजिस्ट्री। सहादतगंज से नया घाट मार्ग तक होना है राम पथ का निर्माण।