कन्नौज। 17 साल के बाद कन्नौज महोत्सव की एक बार फिर से हुई शुरुआत।
रहीश खान\कन्नौज। 17 साल के बाद आखिर कन्नौज महोत्सव की एक बार फिर से शुरुआत हो ही गयी। वइवर देर शाम समाजकल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार असीम अरुण ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। उनके साथ सांसद सुब्रत पाठक सहित जिले के दोनों विधायक भी मौजूद रहे। फीता काटने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने दीप जलाकर महोत्सव की औपचारिक शुरुआत की।
![]() |
असीम अरुण (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) |
मंत्री असीम अरुण ने इस मौके पर सबको बधाई और पत्रकारों से बात करते हुये कहा की महोत्सव में किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा एक भारत श्रेष्ठ भारत की तर्ज पर विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। पत्रकारों का सवालों का जवाब देते हुये उन्होने कहा कि हर साल कन्नौज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कन्नौज महोत्सव का शुभारंभ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को करना था, लेकिन किसी कारण से वह नही आ सके। डिप्टी सीएम न आने की मजबूरी बताते हुये वर्चुअल तरीके से शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुये।