आगरा। ताज लिटरेचर क्लब एवं गीता गोरखपुर प्रेस कल्याण के संयुक्त तत्वाधान में दीपावली संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आगरा। ताज लिटरेचर क्लब एवं गीता गोरखपुर प्रेस कल्याण आगरा प्रचार समिति के संयुक्त तत्वाधान में दीपावली के उपलक्ष्य में ताज लिटरेचर क्लब कार्यालय, बेलनगंज पर दीपावली संगोष्ठी 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सदस्यों द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया और साहित्य इतिहास और धर्म से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक शर्मा, अध्यक्ष महेश शर्मा ,संस्था के चेयरमैन राजकुमार शर्मा ,राज किशोर शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में डॉ राम प्रकाश चतुर्वेदी, सूरज तिवारी,बृजेश अग्रवाल, महेश धाकड़,, बृजेश अग्रवाल, आरती वर्मा सुनील शाक्य , राकेश लवानिया एवं वरदान शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव सुरेश शर्मा ने किया। संस्थापिका भावना वरदान शर्मा ने कहा गीता प्रेस गोरखपुर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में 100 वर्षों से लगातार प्रयासरत है। आगरा में हम प्राचीन पत्रिका कल्याण का प्रचार कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि हमारी युवा पीढ़ी इस पत्रिका और गीता प्रेस की अन्य धार्मिक पुस्तकों को पढ़े और हिंदू धर्म और संस्कारों को ग्रहण करें। संस्था के सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे इस पत्रिका का वार्षिक सब्सक्रिप्शन लें। दीपक शर्मा ने कहा आगरा शहर भारतवर्ष की प्राचीन धरोहर है जिसका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसे साफ सुथरा और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रशासन और नगर वासियों दोनों को ही प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने साहित्य, इतिहास और धर्म से जुड़े हुए ज्वलंत मुद्दों पर अपने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए।