अमरोहा। दरगाह पर दिखी भाईचारे की अनोखी मिसाल, साथ मिलकर हिन्दू-मुस्लिमों ने मनाया दीपावली का त्यौहार।
अमरोहा। जनपद स्थित बिच्छू वाली मजार में भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां हिन्दू-मुस्लिमों ने एक साथ मिलकर दीपावली का त्योहार मनाया। वही दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया जिसमें आने वाले जायरीनों को खाने का वितरण किया गया।
अमरोहा नगर की दरगाह शाह विलायत साहब जिसको दुनिया भर में बिच्छू वाली मजार के नाम से भी जाना जाता है इसके बारे में मान्यता है कि यहां सरेराह बिच्छू देखने को मिल जाते है, किसी को डंक नही मारते। इस दरगाह पर हर मजहब के लोग अपनी फरियाद लेकर आते हैं।
वहीं, दीपावली के मौके पर हिंदू-मुस्लिमों ने साथ मिलकर मोमबत्तियां जलाई और दीपावली का त्योहार मनाया। मुतावल्ली हसन शुजा नकवी ने बताया कि हर साल दीपावली पर दरगाह को रोशनी से सरोबर किया जाता है। दरगाह पर हिन्दू भाइयों व बहनों की बहुत मान्यता है, वह अपनी मुरादे मांग कर जाते जो दादा जी पूरी करते है। हज़रत शाह विलायत साहब की दरगाह हिन्दू मुस्लिम सदभाव का प्रतीक है।
ज़िया एजाज नकवी