जयपुर\राजस्थान। पूर्व मिस राजस्थान व समाजसेविका करिश्मा हाड़ा ने राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाक़ात।
जयपुर\राजस्थान। महिला उत्थान के लिए विगत एक दशक से कार्य कर रही करिश्मा हाड़ा ने आज राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जान कर, अपने कार्यों का प्रतिवेदन सोंपा।
![]() |
राज्यपाल कलराज मिश्र को शिष्टाचार भेंट करते हुए करिश्मा हाड़ा |
भेंट के दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियाँ तथा वंचित महिलाओं के लिए किए गए कार्यों से आर्थिक स्वावलंबन होने की जानकारी दी। करिश्मा हाड़ा ने बताया कि भेंट के दौरान उन्होंने राजस्थान की संस्कृति को संजोने तथा पर्यटन को और सरल सहज बनाए जाने के सन्दर्भ में सुझाव रखे। करिश्मा हाड़ा पूर्व मिस राजस्थान रह चुकी है वर्तमान में 20 से अधिक संस्थाओं की ब्रांड ऐम्बैसडर है।
![]() |
राज्यपाल कलराज मिश्र से वार्ता करते हुए करिश्मा हाड़ा |