देवबंद। धनतेरस और दीपावली के पर्व पर अधिकारियों ने किया बाजार में गश्त।
........शनिवार को नगर के बाजार रहे ग्राहकों से गुलजार देर शाम तक चली खरीदारी
....... दीपावली के अवसर पर महिलाओं एंव बच्चों ने जमकर की बाजारों में खरीदारी।
शिबली इकबाल\देवबंद। शनिवार को धनतेरस पर्व के चलते नगर के बाजारो में लोगों ने जमकर दीपावली से सम्बन्धित वस्तुओं की खरीदारी की। वही कोतवाली प्रभारी ने बाजार के हर चैराहे पर पुलिस व पीएसी के जवानो को असमाजिक तत्वों पर कडी नजर रखने के लिये तैनात किया गया।
![]() |
सुरक्षा के मददेनजर नगर के बाजारों में गश्त करते अधिकारिगण |
शनिवार को धनतेरस के त्यौहार के चलते मेन बाजार,रेलवे रोड, भायला रोड,सर्राफा बाजार, में सजी रंग बिरंगी झालरो ने जहं ग्राहकों को आकर्षित किया। वही बच्चों और महिलाओं ने भी घरेलू सामानो चांदी के सिक्कों,खील बताशों,मोमबत्ती,दियो,बिजली केी सामानो सहित पटाखो की खरीदारी की।इतना ही नही नगर की बाहरी दुकानों पर ग्रामीण क्षेत्रों से आये ग्रामीणों ने भी की जमकर खरीदारी की।
- बाजारों और मुख्य चैक-चैराहों पर पुलिस कर्मियों को किया गया तैनात।
धनतेरस को लेकर नगर कें बाजार ग्राहको से गुलजार है। पर्व को शांतिपूर्ण मनवाने को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजार में गश्त करके मुख्य चैक चैराहों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई।
![]() |
दुकानदारों को सामान सडक पर न रखने की हिदायत देते सीओं रामकरण सिंह |
शनिवार को धनतेरस और दीपावली के पर्व के अवसर पर सीओ रामकरण सिंह और इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने शहर के बाजारों में सुरक्षा व भीड़ का जायजा लिया।जहां वाहनों की आवाजाही और अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति पैदा हो रही थी।जिसके कारण अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी साथ ही ई-रिक्शा चालकों को अपने निर्धारित रूट पर चलने का सख्त निर्देश दिया।अधिकारियों ने त्योहरों के अवसर पर नगर के बाजारों और मुख्य चैक चैराहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह ने बताया आज धनतेरस का त्यौहार होने के कारण नगर के बाजारों में भीड़ भाड़ अधिक होने के कारण बाजारों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है,ताकि लोगों को सुरक्षा की भावना का एहसास कराया जा सके।उन्होंने बताया ई-रिक्शाओं के लिए भी बाजारों में पिकेट लगा रखी है,आज मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा नहीं जाएंगी बल्कि डायवर्ट जो रूट है उस से होकर जाएंगे।वही,कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित द्वारा नगर के बाजारों में खरीदारी के लिये आयी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिये नगर के हर चैराहे पर महिला पुलिस व पुलिस के जवान तैनात किये थे और स्ंवय भी लगातार बाजारों में गश्त करते रहे।