कन्नौज। भैया दूज पर सभी बहने जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंची।
रहीश खान\कन्नौज। जिला जेल में आज सुबह से ही बहनों की लंबी लाइन लग गई थी। भैया दूज पर सभी बहने जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंची थी। बहनों को जेल के अंदर भाई को दूज खिलाने के लिए जेल अधीक्षक ने विशेष इंतजाम किए थे। भाइयों से मिलने के बाद बहनों के चेहरे खुशी से चमकते नजर आए।
पूरे देश में इस बार भैया दूज 2 दिन मनाया गया। गुरुवार को ज्यादातर लोगों ने भैया दूज पर भाइयों को टीका लगा दूज खिलाई। कन्नौज के अनौगी गांव स्थित जिला जेल में लगातार दूसरे दिन बहनों की भीड़ जेल में बंद भाइयों को टीका लगाने पहुंची। यहां जेल अधीक्षक पीके त्रिपाठी ने भैया दूज पर जेल के अंदर विशेष इंतजाम किए थे। जिला जेल में सुबह से उमड़ी भीड़ को देख जेल प्रशासन थोड़ी थोड़ी महिलाओं का ग्रुप बना उन्हें जेल के अंदर भेज रहा था। भाइयों को टीका लगाने के बाद जेल से बाहर आयीं बहने खुशी से फूली नहीं समा रही थी। वही दूसरी तरफ बहनों से मिलने में भाइयों ने कोई दिलचस्पी नही दिखायी। महिला बंदियों से टीका लगवाने कोई भाई नही आया।