सम्भल। अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मकानों को त्यौहार से पहले मिलेगा मुआवजा।
रिपोर्टर - उवैस दानिश
सम्भल। जनपद सम्भल में चार दिन हुई अतिवृष्टि के कारण धराशाई हुए मकानों को लेकर शासन ने त्यौहार से पहले सभी को सहायता राशि देने की योजना तैयार की है। इस दौरान जनपद सम्भल में अतिवृष्टि के कारण 480 मकान धराशाई हुए थे कुछ मकान पक्के थे कुछ मकान कच्चे थे। सभी को अलग-अलग धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
![]() |
मनीष बंसल, डीएम सम्भल |
7 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक जनपद सम्भल में हुई अतिवृष्टि के कारण काफी मकान धराशाई हुए थे। शासन के आदेश पर लेखपाल द्वारा जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा गया था। रिपोर्ट प्रेषित कर जिला अधिकारी द्वारा 480 मकानों को चिन्हित किया गया है। इन मकानों को त्यौहार से पहले सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिससे इनकी आर्थिक मदद हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा 471 कच्चे मकान, 8 पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त व एक कच्चा मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त पाया गया था। चार हज़ार रुपये की दर से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों को मुआवजा दिया जाएगा वही आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकानों को 65 हज़ार रुपये की दर से दिया जाएगा। जिला प्रशासन सभी क्षतिग्रस्त मकानों को त्योहार से पहले मुआवजा देने का दावा कर रहा है।