सम्भल। कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति घायल।
उवैस दानिश
सम्भल। उत्तर प्रदेश के सम्भल में एक और कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति दब गया। मकान गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकाला। घायल को बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
![]() |
तसलीम, घायल |
यह घटना जिले के थाना सदर कोतवाली के गांव नुरियो सराय की है। यहां के रहने वाले तसलीम अपनी बहन के साथ कच्चे मकान में रहते थे। कच्चा मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। शनिवार सुबह आठ बजे घर मे चारपाई लगाकर सो रहे थे। बाकी लोग दूसरी जगह पर थे। तभी अचानक घर के अंदर एक धमाके की आवाज आई और देखते ही देखते पूरा मकान धराशाई हो गया। मकान गिरते ही घर से लेकर आसपास चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दबे घायल को बाहर निकाला
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद ही राहत कार्य शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। जिला अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।