कन्नौज। पुलिस की मदद और सेवा के जज्बे की हो रही हर तरफ चर्चा।
रहीश खान\कन्नौज। कन्नौज में 4 दिन पहले सड़क पर घायल मिली बच्ची की मदद करने के मामले में पुलिस की हर तरफ चर्चा हो रही है। पुलिस की पहल पर बच्ची की मदद के लिए सभी धर्म व दलों के लोग मदद के लिए आगे आए हैं। उसके इलाज के लिए अभी तक 6 लाख रुपये जमा हो चुके है। बच्ची का परिवार पुलिसिया मदद की तारीफ करते नहीं थक रहा है।
![]() |
बच्ची का मामा |
गुरसहायगंज में रहने वाले उसके मामा का कहना है कि जिस तरह घायल बच्ची को देखकर लोग वीडियो बनाते रहे और दरोगा उसे लेकर इलाज के लिए भागे, वह उनकी मानवता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस के ही कारण सभी दलों के जनप्रतिनिधि बच्ची की आर्थिक मदद कर रहे हैं। बहरहाल जो भी हो कन्नौज के गुरसहायगंज नगर के इस मामले ने एक बार यह दिखा दिया की आज के आमजनों में इंसानियत खत्म हो चुकी है और हमारी पुलिस अभी भी मदद और सेवा का जज्बा रखती है।