अयोध्या। रीता बहुगुणा जोशी ने दिलाई सैकड़ो लोगो को बीजेपी की सदस्यता।
.......... बीजेपी दिला रही महिलाओं को समानता का अधिकार-बहुगुणा
अयोध्या। भव्य अभिनंदन एवं संगोष्ठी समारोह में पधारी उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद प्रयागराज प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी का जनपद अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी की जिला शोध प्रमुख मधु पाठक ने भव्य स्वागत किया। सांसद प्रोफेसर रीता जोशी ने सर्वप्रथम श्री हनुमान गढ़ी व राम लला का दर्शन पूजन कर मधु पाठक के बेनीगंज स्थित आवास पर भव्य अभिनंदन एवं संगोष्ठी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।
मुख्य अतिथि सांसद प्रो.जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को समान अधिकार दे रही है व लड़कियों का लिंगानुपात पूर्व की अपेक्षा काफी बढ़ा है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी कार्यशैली का बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। साथ ही कहा की अयोध्या आज विश्व के मानचित्र पर अंकित हो चुकी है। इस बार दीपोत्सव में 17 लाख दीए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।जो कि हम सब के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम मे 182 महिलाएं और 90 पुरुषों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।सदस्यता लेने वालो को सांसद ने पार्टी का अंगवस्त्र भेंट स्वागत किया।
कार्यक्रम का समापन तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज मिश्रा, पूर्व प्रधान शिव बहादुर दुबे, उषा पाठक,अमिता दुबे,अंकित दुबे, सूरज मिश्रा,मोहित,डॉ कनक बिहारी पाठक, राजकुमार वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।