नैमिषारण्य/सीतापुर। 51 हजार दीपकों से जगमगाएगा नैमिष तीर्थ, बिखरेगी अलौकिक छटा।
नैमिषारण्य/सीतापुर। दीपावली के पर्व पर इस बार नैमिषारण्य 53 हजार दीयोें से जगमगाएगा। जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर अयोध्या के तर्ज पर नैमिषारण्य में भी दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा। चक्र तीर्थ पर 51 हजार दीये आज व 21 सौ दीये कल जलाए जाएगें। दीपोत्सव पर्व की जिम्मेदारी डीसी मनरेगा सुशील श्रीवास्तव व बीडीओ मिश्रिख को सौंपी गई है। दीपोत्सव में जिलाधिकारी अनुज सिंह, सीडीओ अक्षत वर्मा, एडीएम राम भरत तिवारी सहित अन्य अधिकारी व विशिष्टजनों को आमत्रिंत किया गया है। दीपोत्सव पर्व के बारे में जानकारी देते हुए डीसी मनरेगा सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि इस पर्व में सभी विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों की सहभागिता है। उन्होने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से 40-40 दीये मंगाए गए है। सभी दीयों को धुलाकर ब्लाक परिसर मिश्रिख में रखा दिया गया है। दीपोत्सव पर्व में सहयोग के लिए सफाईकर्मी लगाए गए है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दीपोत्सव पर्व में सहयोग के लिए मिश्रिख, महोली, मछरेहटा, गोंदलामऊ,एलिया सहित खैराबाद के सफाईकर्मी लगाए गए है। दीपोत्सव पर्व की तैयारियों को लेेकर प्रशासन पूरी तरह से जुटा है।
![]() |
निरीक्षण करते अधिकारी |
21 सौ दिये प्रज्जवलित करेगी नगर पालिका
एसडीएम मिश्रिख/प्रशासकर अनिल कुमार ने बताया कि कल 21 सौ दिये नगर पलिका चक्रतीर्थ पर प्रज्जवलित करेगी। उन्होने बताया कि इसके साथ ही चक्रतीर्थ पर पूजन अर्चन भी किया जाएगा। दीयों को प्रज्जवलित करने का जिम्मा नैमिष फाउंन्डेशन को सौंपा गया है। इसके अलावा मुख्य द्वार को रोशनी से जगमगाया जाएगा।