सम्भल। दो पक्षों में पथराव, पांच घायल, हिरासत में 16 लोग
उवैस दानिश\सम्भल। दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग छत पर चढ़े और एक-दूसरे पर पथराव किया। सूचना पर पुलिस दल-बल के साथ सीओ मौके पर पहुंचे और 16 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जिसमे पांच लोग घायल है।
![]() |
प्रदीप कुमार सिंह, सीओ बहजोई |
जनपद सम्भल के बहजोई तहसील क्षेत्र के थाना धनारी गांव सुनवारी सराय में मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। जैसे-तैस मामले को शांत कराया गया। उसके बाद दोनों पक्षों में फिर हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि घरों की छत पर चढ़कर पथराव के साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट पथराव में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सीओ प्रदीप कुमार सिंह समेत थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और 16 लोगों को हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।