हाथरस। एम0एल0डी0बी0 पब्लिक इण्टर कॉलेज में मनाया गया दीपोत्सव।
रिपोर्ट- नीरज चक्रपाणि
हाथरस। श्यामकुंज स्थित एम0एल0डी0बी0 पब्लिक इण्टर कॉलेज में दीपों का त्यौहार दीपावली धूम धाम से मनाया गया । इस अवसर पर रमन, शिवाजी, विवेकानन्द, एवं टैगोर हाउस के मार्गदर्शक शिक्षकाओं मानसी वर्मा, सुमिती शर्मा, मोनिका दुबे एवम चारू गुप्ता की टीम ने वेस्ट मैटेरियल से धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवम् भाई दौज से संम्बधित उत्कृष्ट कोटि के आलंकारिक आकृर्तियाँ बनवायी एवम् विविध प्रकार के दीपो से उन्हें सुसज्जित कर निर्णायकों एवम् दर्शकों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओ द्वारा किये गये उत्कृष्ट प्रयासो को निराली, अनन्या, यशश्वनी, ऐशिका, हर्षिका, अंशिका, काजल आदि ने विवरण सहित प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुये संस्था के डायरेक्टर स्वंतत्र कुमार गुप्त ने छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रयासों की बधाई देते हुये कामना व्यक्त कि भविष्य में एक दिन अपना परचम लहरायेगें। निर्णायक मण्डल में एम0एल0डी0वी0 की प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय आर0के0एस0के0 इण्टर नेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता, एडवोकेट हर्षित गुप्ता, विद्यालय की चीफ प्रोक्टर पूनम सिंह थीं। जिन्होने रंगोली मे टेगौर हाउस एवम् रमन हाउस को प्रथम स्थान एवम् विवेकानन्द हाउस तथा शिवाजी हाउस को द्वितीय स्थान प्रदान किया। हाउस बोर्ड सज्जा में विवेकानन्द हाउस प्रथम स्थान तथा शिवाजी हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉर्डीनेटर शैलकांता गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, उप प्रधानाचार्या शाजिया रफीक खान, गीता गौतम, प्रियंका जैन, मोहिता गुप्ता, मानसी वर्मा, शैफाली वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, कृष्णकांत शास्त्री, निधी शर्मा, आई के राना, सुमिती शर्मा, सुनीता राय, वसीमा खातून, रेखा अरोरा, दीपा गिरधर, राधा सारस्वत, मोनिका शर्मा, नेहा उपाध्याय, पुनीत कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, श्याम सिंह, पुनीत वार्ष्णेय, सत्यवती आदि का सहयोग रहा।अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वंतत्र कुमार गुप्त एवम् प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय ने सभी का अभार व्यक्त किया।