नैमिषारण्य/सीतापुर। प्रतिदिन हो रहा बाबा सिद्धेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार।
गौरव दीक्षित
नैमिषारण्य/सीतापुर। नैमिषारण्य आदिगंगा गोमतीं के समीप दशाश्वमेध घाट स्थिति अति प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य पं.सदानन्द द्विवेदी के सानिध्य में भक्तो द्वारा भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार पूजन नित्यप्रति दिन किया जा रहा है जिससे देश के कोने कोने में बसे भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालुओं को सोशल मीडिया के दर्शन का लाभ प्राप्त हो रहा है सिद्धेश्वर महादेव का मनमोहक श्रृंगार भक्तो में आकर्षण का केंद्रबिंदु बना हुआ है।
- यह है मंदिर का इतिहास
पद्म पुराण ,महाभारत,वाल्मीकि रामायण एवं रामचरितमानस में दशाश्वमेध घाट नैमिषारण्य का वर्णन प्राप्त होता है।भगवान राम ने लंका विजय के उपरांत ब्रह्मदोष के निवारण हेतु इसी स्थान पर अश्वमेध यज्ञ किया।सोने की सीता की का निर्माण कर इस स्थान पर यज्ञ किया।और सिद्धेश्वर महादेव की स्थापना की। सिद्धेश्वर बाबा के दर्शन मात्र से कालसर्प दोष की शांति हो जाती है अकाल मृत्यु का होती सन्तानहीनो को संतान की प्राप्ति हो जाती है बाबा सबका मनोरथ पूर्ण करते है।