सम्भल। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों को किया हाउस अरेस्ट।
उवैस दानिश\सम्भल। कांग्रेसियों ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, GST लगाने और सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस को विरोध प्रदर्शन करने से पुलिस प्रशासन ने रोककर हाऊस अरेस्ट किया।
शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में अपने निवास से उपजिलाधिकारी कार्यालय पर जाने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने सभी कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आलम सराय स्थित कार्यालय पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं से निवास पर ही प्रदर्शन करने का सुझाव दिया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर विरोध करते हुए कहा कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराकर धमकाकर नई तहसील नहीं जाने दिया। इसीलिए हमने सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने ही कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया है।