सम्भल। मदरसों में घर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा।
उवैस दानिश\सम्भल। घर-घर तिरंगा अभियान को जहां शासन प्रशासन बढ़ावा दे रहा है, तो वही इस ओर कदम बढ़ाने से मदरसे भी पीछे नहीं है। मदरसों में शिक्षक छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताते हुए शहीद हुए लोगों के किस्से सुनाने के साथ ही घर-घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जनपद सम्भल के कोतवाली क्षेत्र स्थित डूंगर सराय मदरसा जामियातुल कुरैश निदा ए इस्लाम में सोमवार को घर-घर तिरंगा अभियान को गति प्रदान करने के लिए छात्र छात्राओं को इस संबंध में जानकारी देते हुए शहीद हुए लोगों के बारे में बताया गया साथ ही सभी छात्र छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वह स्वतंत्रता दिवस पर है घर घर में तिरंगा फहराये। मास्टर मुहम्मद सलीम ने बताया कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी ने मिलकर देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अपने प्राणों की आहुतिया दी हैं। इसीलिए हमें अपना तिरंगा जान से प्यारा है और स्वतंत्रता दिवस पर सभी छात्र छात्राएं अपने अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों के साथ साथ एक एक झंडा जरूर लगाये।