अयोध्या। रामलला के दर्शन अवधि बढ़ाई गई।
देव बक्स वर्मा
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या में सावन झूला मेला चल रहा है! राम भक्तों की आमद अयोध्या में बढ़ रही है! जिस कारण अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं! और भगवान राम के दर्शन की अवधि में बढ़ोतरी किया गया है! सावन मेला में श्रद्धालुओ कि आमद के मद्देनजर बढ़ायी गयी रामलला की दर्शन अवधि। रामलला के दर्शन अवध में हुआ बदलाव। सुबह 1 घंटे और शाम 1 घंटे दर्शन समय में की गई बढ़ोतरी। 3 अगस्त से बढ़े दर्शन अवधि का लाभ ले सकेंगे श्रद्धालु।
पहले प्रथम पाली में सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक होते थे दर्शन। 3 अगस्त से प्रथम पाली में सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक होंगे रामलला के दर्शन। दूसरी पाली में रामलला के 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होते थे दर्शन। अब दूसरी पाली में 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक श्रद्धालु कर सकेंगे रामलला का दर्शन। मेले को ध्यान में रखकर दर्शन अवधि में हुआ बदलाव। रामलला के दर्शन अवध में बढ़ाए जाने से श्रद्धालुओं में खुशी देखी जा रही है