नैमिषारण्य/सीतापुर। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपाई।
नैमिषारण्य/सीतापुर। आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर देश अमृत महोत्सव के रुप में मना रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है इसी क्रम में अभियान सफल बनाने के लिए मिश्रिख नैमिषारण्य के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।
मंडल अध्यक्ष सतीश शास्त्री ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तिरंगा झंडा वितरित किया उपाध्यक्ष शुभम शास्त्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराह कर स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा साथ ही मंडल अध्यक्ष सतीश शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क कर लोगो को प्रेरित करे ताकि हर गली मोहल्लों में राष्ट्रभक्ति की बयार बहे और अद्भुत दृश्य देखने को मिले इस मौके पर सभासद शशिशंकर दीक्षित,सभासद सुरेश चंद्र, रामकुमार, विशाल पांडये,अभय शुक्ला,शिवमंगल सक्सेना, ज्ञान चंद्र सैनी, कामता प्रसाद आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।