शाहजहांपुर। जेल अधीक्षक ने कांवरियों पर पुष्प बर्षाकर किया स्वागत।
.......... जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें फल वितरित किये।
शाहजहांपुर। जेल अधीक्षक व जिला कारागार के कर्मचारियों ने फर्रुखाबाद से जल भरकर आ रहे कांवरियों पर पुष्प बर्षाकर उनका स्वागत सत्कार किया। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने भी कांवरियों पर पुष्प वर्षा की एवं उन्हें फल पानी वितरित किया।
इसी के साथ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने कहा कांवरिया भोले नाथ के भक्त होते हैं और भगवान का रूप होते हैं उनका स्वागत करना चाहिए।इस दौरान जिला कारागार समस्त स्टाफ मौजूद रहा।