शाहजहांपुर। भटपुरा रसूलपुर के ग्रामवासी ने 108 फिट ऊंचा तिरंगा लहराया।
फै़याज़ उद्दीन\शाहजहांपुर। ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में आजादी अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, इसी क्रम में ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने अपने ग्राम में यह घोषणा की है कि जिस का तिरंगा सबसे ऊंचा लहराएगा उसको ग्राम पंचायत 11 सौ रुपए नगद पुरस्कार देगी। इसी क्रम में ग्राम के नवयुवक खूब ऊंचे -ऊंचे झंडे लगा रहे हैं।
श्रीकांत दीक्षित के 60 फुट ऊंचे झंडे का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आकाश सिंह ने आज 101 फुट ऊंचा झंडा लगाया है व अन्य सभी भी ऊंचा झंडा लगाने की तैयारी कर रहे हैं, 101 फुट ऊंचा झंडा देखकर जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने भी भटपुरा रसूलपुर के ग्राम वासी को पुरस्कार देने की बात कही है व इनको अन्य कई प्रधान भी सम्मानित करने की बात कर रहे हैं। ग्राम के स्कूलों में बच्चे भी प्रतिदिन प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। 17 अगस्त तक इस ग्राम में प्रतिदिन कार्यक्रम होते ही रहेंगे और धूमधाम से आजादी अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।