सम्भल। हर्षोल्लास से निकाली गई श्रीकल्कि गारुढ़ी रथ यात्रा, देश के 10 राज्यों से पहुँचे श्रद्धालु।
......... भगवान के गुणगान से कल्किमय हुआ सम्भल
उवैस दानिश\सम्भल। कल्कि महोत्सव की धूम रही भगवान कल्कि के महोत्सव में शामिल होने को देश भर से लोग सम्भल पहुंचे।
पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु का कलयुग के दसवें अवतार कल्कि रूप में सम्भल में होगा, सम्भल में प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर है जहां कल्कि महोत्सव के लिए मंदिर को सजाया संवारा गया, देर रात तक भगवान की शोभायात्रा निकली जिसका हजारों लोगों ने जमकर पुण्यलाभ लिया।
भगवान श्री कल्कि के गारूढ़ी रथ यात्रा में देश के 10 राज्यों से श्रद्धालुओं पहुँचे, श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कल्कि का गुणगान कर सम्भल को कल्किमय कर दिया, रात्रि 12:00 बजे जब भगवान नगर भ्रमण के बाद प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर पहुंचे तो महंत पं. महेंद्र शर्मा ने आरती की उसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश के सम्भल में 2 दिन का मनाया जा रहा कल्कि जयंती महोत्सव।