शाहजहांपुर। प्रशंसा फाउंडेशन ने जरूरत मंद लडकी की शादी का सामान जुटाकर की मदद।
फै़याज़ उद्दीन\शाहजहांपुर। प्रशंसा फाउंडेशन ने जरूरत मंद लडकी की शादी का सामान जुटाकर मदद पहुंचाई। ग्राम बल्लिया निवासी मुन्ना लाल व माया की पुत्री सरोजनी का विवाह तय होने पर उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति की जानकारी जब प्रशंसा फाउंडेशन को हुई तो संगठन की महिला विंग संयोजिका नीरा त्यागी के नेतृत्व में संगठन मदद को आगे आया व लड़की की शादी में जरूरत का सामान बैड, कूलर, गद्दा, चादर, कपड़े, वर्तन, सिलाई मशीन, चावल आटा व नगद 10000 राशि देकर सहायता की।
इस अवसर पर प्रियंका त्यागी, सुमन, दीपिका त्यागी, प्रणव, किशन त्यागी, मुनमुन, प्रशंसा त्यागी, चिन्मय त्यागी, योगेंद्र, किशन त्यागी, मयंक मिश्रा आदि का विशेष सहयोग रहा। युवा संयोजक योगेंद्र किशन त्यागी ने कहा कि संगठन हमेशा सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है जो समर्थ है। उनको जरूरत मन्दो की अवश्य मदद करनी चहिये।