गया\बिहार। आमजन को समस्या को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल स्तर पर जनता दरबार लगाने का लिया फैसला।
प्रमोद कुमार यादव
गया\बिहार। नीमचक बथानी अनुमंडल में होगा जिला स्तरीय जनता दरबार का आयोजन। आमजनों के समस्याओं के निराकरण हेतु समाहरणालय, गया अन्तर्गत प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम आहूत की जाती है, जिसमें दूर-दूर से आमजन अपनी समस्यओं को लेकर आते है।
जनता के सुगमता को देखते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ सभी सुयोग्य लोगों तक पहुँचाये जाने हेतु जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन अनुमण्डल स्तर पर किये जाने का निर्णय लिया गया है।
आगामी शुक्रवार दिनांक 22.07.2022 को पूर्वाह्न 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय, नीमचक बथानी मुख्यालय खिजरसराय में जनता दरबार का कार्यक्रम निर्धारित किया जाता है। डीएम गया ने अनुमण्डल पदाधिकारी, नीमचक बथानी को निदेश दिया है कि उक्त जनता दरबार में नीमचक बथानी अनुमण्डल के सभी प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ आम ग्रामीण जनता हेतु उचित/आवश्यक व्यवस्था अनुमण्डल परिसर में स्थल का चयन करते हुए करवाना सुनिश्चित करेंगे।
डीएम ने नीमचक बथानी अनुमंडल के ग्रामीणों/ व्यक्तियों से अपील किया है कि सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित अथवा किसी प्रकार की शिकायत रहने पर आप 22 जुलाई शुक्रवार के दिन अपने नजदीकी खिजरसराय में आयोजित जनता दरबार में आए, आप सभी के समस्याओं को सुनते हुए निराकरण करवाया जाएगा।