कानपुर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी।
कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से, उनके कैंप कार्यालय लखनऊ में, भेंट की और कानपुर महानगर स्थित लाला लाजपत राय चिकित्सालय में मरीजों के सगुमतापर्वूक उपचार हेतु, एक मांग पत्र प्रेषित किया।
पत्र में विधायक ने कहा कि, सादर संज्ञान देना चाहता हूँ कानपुर महानगर स्थित लाला लाजपत राय सरकारी चिकित्सालय स्थित है। आस-पास 16 से 17 जिलों के, बड़ी संख्या में, मरीज उपचार हेतु, उक्त चिकित्सालय मेें आते हैं। और बहुत ही कर्मठता के साथ, मरीजों को स्वास्थ्य की सेवा, उक्त संस्थान के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ, मिलकर देते हैं और मरीजों के इलाज हेतु संबंधित संसाधन भी,उक्त चिकित्सालय में लगभग पर्याप्त उपलब्ध हैं।परन्तु,उक्त चिकित्सालय में,लगातार मरीजों की संख्या,बढ़ती जाने के कारण,वहाँ मेडिकल स्टाफ की सदैव कमी बनी रहती है। जिसके कारण कई-कई बार मरीजों की जान का खतरा बन जाता है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिसके दृष्टिगत उपरोक्त चिकित्सालय में मेडिकल स्टॉफ की संख्या बढ़ाये जाने की अतिआवश्यकता है जिससे हम, और भी अधिक,बेहतर स्वास्थ्य लाभ की सेवा, गरीबों और जरूरतमंदों को ठीक प्रकार से दे पाएंगे।
विधायक ने मंत्री जी कहा कि, आपसे निवेदन है कि, उपरोक्त चिकित्सालय में, गरीबों और जरूरतमंद लोगों को उत्तम स्वास्थ्य की उत्तम व्यवस्था देने हेतु, आवश्यकतानुसार मेडिकल स्टाफ की संख्या वृद्धि कराने की कृपा करें। जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों का उपचार सुगमता से हो सके। उप मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया है कि,इस आवश्यक विषय को,हम अभिलंब मीटिंग में चर्चा करके, जनहित में,गरीबों एवं जरूरतमंदों के उत्तम स्वास्थ्य लाभ की सेवा हेतु,जल्दी ही,आवश्यक कदम उठाएंगे।