सम्भल। कांबड़ कारीगर कर रहे मेले का इंतजार।
उवैस दानिश\सम्भल। सावन संग कांबड़ यात्रा आने के साथ ही बबराला घाट पर कांबड़ सजने लगी हैं। कारीगर काबड़ बना रहे हैं इंतजार अब कांबड़ मेले का है।
कांबड़ यात्रा से पहले आपको बता दें कि सम्भल के बबराला घाट से हजारों श्रद्धालु गंगा से जल भर कर जिले के सादातबाड़ी, बेरनी पाताली पातालेश्वर समेत तमाम शिव मंदिरों को कांबड़ यात्रा शुरु करते हैं। जिसके तहत बबराला गंगा घाट पर कारीगर कांबड़ बनाते और सजाते हैं। कांबड़ मेले को लेकर इन दिनों कांबड़ बनाने तथा उन्हें सजाने का काम हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों की मानें तो एक कांबड़ की कीमत 150 से 700 रुपए तक है जहां कांबड़ से दुकानदारों की रोजी रोटी चलती है तो श्रद्धालुओं को आराम से इधर कांबड़ मिल जाती है। ये कांबड़ मेले में एक लाख करीब कांबड़ियों के गंगा तट से कांबड़ ले जाने का अनुमान लगाते हैं वहीं योगी सरकार में हो रही कांबड़ यात्रा में भारी भीड़ रहने की दुकानदारों को उम्मीद है।
वहीं कांबड़ मेले और महाशिवरात्रि को लेकर दुकानदार बेहद उत्साहित हैं। यहां आपको बता दें कि बबराला घाट से चंदौसी तक क्षेत्र को प्रशासन ने प्रमुख कांबड़ मार्ग घोषित किया है।