बिल्हौर कानपुर। मुकदमा वापसी को लेकर दबंग दे रहे दिव्यांग महिला को जान से मारने की धमकी पुलिस पर कार्यवाही ना करने का आरोप।
बिल्हौर\कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में दबंगो के हौसले बुलंद। प्रदेश सरकार जहा एक ओर महिला सुरक्षा के दावे करते नही थकती वही ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही है।
![]() |
दिव्यांग पीड़ित महिला गीता |
मामला कानपुर आउटर के बिल्हौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग़ौरी गांव का है। जहा गांव के कुछ दबंगो द्वारा एक दिव्यांग महिला से मुकदमा वापस लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का पुलिस पर आरोप है की मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी दबंगो पर कोई कार्यवाही नही कर रही है। उल्टे गांव के दबंग उसको ही जान से मारने की धमकी दे रहे है।
![]() |
सीओ बिल्हौर राजेश कुमार |
घटना एक माह पूर्व की है जहा गांव के दबंगो ने किसी बात को लेकर एक राय होकर दिव्यांग महिला व उसके परिजनों पर हमला कर दिया था। जिसमे दिव्यांग महिला गीता के पति व सास मालती और देवर के गंभीर चोटे आयी थी। जिसकी शिकायती पत्र पुलिस को देने के बाद उक्त दबंगो के खिलाफ़ बिल्हौर थाने में अपराध संख्या 298 धारा 323,504,308 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मुकदमा पंजीकृत हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है। पीड़िता का आरोप है की आरोपी दबंग खुलेआम घूम रहे है। और मुकदमा वापसी का आये दिन दबाव बना रहे है। उसके पति की हालत गंभीर है जिसका इलाज़ वह जमीन को गिरवी रख करा रही हैं। वह थाने के चक्कर काट कर थक चुकी है उसकी कोई सुनने वाला नही है। दिव्यांग होने के चलते आने जाने में उसको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए वह कई बार फोन पर अपनी पीड़ा को जिले में बैठें उच्च अधिकारियों को भी सुना चुकी है।