शाहजहांपुर। सुरेश कुमार खन्ना ने दुआ कार एंड मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ( महिंद्रा शोरूम) लोदीपुर पर नई स्कर्पियो की लांचिंग की।
शाहजहांपुर। दुआ कार एंड मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ( महिंद्रा & महेंद्रा शोरूम) लोदीपुर पर वित एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने महिंद्रा कंपनी द्वारा निकाली गई नई स्कॉर्पियो कार की लॉन्चिंग की।
इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ व उनके छोटे भाई हरभजन सिंह दुआ दर्शन सिंह दुआ चरणजीत सिंह दुआ कवलजीत सिंह दुआ ने मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का अपने शोरूम पर फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, राज्य सफ़ाई आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र बाल्मीकि, भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डॉ अवधेश दीक्षित, डॉ सोमशेखर दीक्षित, चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना, डॉक्टर अनूप गुप्ता, अजय प्रजापति, नगर निगम के अपर आयुक्त एस के सिंह, मुकेश गुप्ता, संजीव राठौर, जितेन्द्र वर्मा, अतुल गुप्ता, रोहित अग्रवाल सुरेंद्र सेठी, अमरजीत सिंह नत्थापुर आदि मौके पर मौजूद रहे।