देवबंद। बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय हुआ देवबंद का वातावरण।
........... नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग कर रहे कावडियों की सेवा
शिबली इकबाल\देवबंद। नगर का देवबंद मंगलौर मार्ग कांवड यात्रा के चलते गुलजार है।कांवडियों के बम-बम भोले के उद्घोषों से वातारण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। वहीं, विभिन्न संगठनों की ओर से शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह जगह शिविर लगाए गए हैं।कांवड लेकर जाने वालों का जोश जलाभिषेक का समय करीब आते आते बढ़ता जा रहा है। शिवभक्त कांवडिए बम-बम भोले के उद्घोषों के साथ हरिद्वार की ओर कूच कर रहे हैं।इसके चलते देवबंद-मंगलौर मार्ग पूरी तरह गुलजार है। डीजे की धुन से गूंजते डाक कावड़ वाहनों पर शिवभक्त भक्ति में लीन हैं।
![]() |
कावंड सेवा शिविर के दौरान भोलें की सेवा करता हुआ व्यक्ति |
वहीं,हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस लौटने का सिलसिला भी आरंभ हो गया है। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग भोलों की सेवा करने में लगे हैं।देवबंद यूनानी मेडिकल कॉलेज की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसका उद्घाटन लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने किया। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने गुरुकुल नारसन में चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें अध्यक्ष विवेक तायल, डा. सुभाष त्यागी, आशु सिंघल, रोहित सिंघल, रोबिन, विनय, शोभित,दर्पण आदि मौजूद रहे।वहीं,हाईवे स्थित कृष्णा पैलेस में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की ओर से दो दिवसीय शिविर लगाया गया। जिसमें पत्रकार शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देवबंद-मंगलौर रोड पर शिविर लगाकर शिवभक्त कावडियों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।