सम्भल। ईद उल अजहा पर बारिश से मौसम हुआ सुहाना।
उवैस दानिश\सम्भल। ईद उल अजहा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जहां लोगों ने ईद की नमाज पढ़ कर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उसके बाद घरों में कुर्बानियों का दौर चला। नगर पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया, जिससे ईद में और चार चांद लग गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रहे हैं।
![]() |
फ़िरोज़ अशरफी |
ईद उल अजहा यानी बकरीद पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर की मस्जिदों में सुबह 6:00 बजे से नमाज शुरू हो गई, जो साढ़े आठ बजे तक चली। इस दौरान अल्लाह की इबादत कर मुल्क के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों में कुर्बानी का दौर चला। वहीं, कुर्बानी पर्व के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। नगर पालिका परिषद की तरफ से भी सफाई व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किये गए। शहर में बकरीद ईद को लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सुबह से चहल-पहल रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग नये कपड़ों में सजा-धजा नजर आया। सबसे पहले शहर की विभिन्न मस्जिद और ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया जिससे ईद में चार चांद लग गए।