देवबंद। जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक: शुभलेश शर्मा
शिबली इकबाल\देवबंद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या नियंत्रण कानून के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा जिला शोध प्रमुख सुभलेश शर्मा ने कहा है कि देश में बढ रही समस्याओ के निदान के लिये कुछ नये कानूनों को लाना अतिआवश्यक है।जिसमें सबसे महत्वपू्र्ण जनसंख्या नियंत्रण कानून है। उन्होने कहा कि जब तक 2 करोड़ घर बनेंगे, तब तक 10 करोड़ बेघर पैदा हो जाएंगे।
जब तक 2 लेन की सड़कें बनेंगी, तब तक 4 लेन का ट्रैफिक सड़क पर आ जायेगा। जब तक 2 करोड़ रोजगार दिये जाएगे, तब तक 10 करोड़ बेरोजगार पैदा हो जाएंगे। जब तक 2 करोड़ लोगों का ईलाज किया जाएगा, तब तक 10 करोड़ और बीमार हॉस्पिटल पहुंच जाएंगे।उन्होंने कहा कि देश में व्याप्त गरीबी, मंहगाई, प्रदूषण,अपराध,अशिक्षा,कुपोषण, कट्टरवाद,बेरोजगारी, अलगाववाद जैसी सभी समस्याओं का मूल कारण देश की बढती जनसंख्या है जनसंख्या नियंत्रण के बिना इन सभी समस्याओ का निदान नही हो सकता है।जनसंख्या नियंत्रण कानून किसी जाति,धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है, इसलिये सभी राजनेतिक दलो को वोट बैंक की राजनिति व धर्म के आधार पर इसका किए जाने वाला विरोध छोड कर देशहित में जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करना चाहिये।