अयोध्या। अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन लखनऊ ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण।
............. सावन के दूसरे सोमवार को रामनंगरी में उमड़ा कांवड़ियों का हुजूम
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के सरयू तट पर कांवरियों का बड़ा समागम दिखा। लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंचे कांवड़ियों ने स्नान के बाद बस्ती भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक जल लेकर रवाना हुए। वही दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन लखनऊ बृजभूषण शर्मा ने कहा कि नागेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के साथ ही सभी प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया।
एडीजी जोन ब्रज भूषण शर्मा ने कहा कि पूरे जोन में है सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।अयोध्या आने वाले सभी कावड़ियों की सुविधा के साथ ही उनकी सुरक्षा का रखा पूरा ख्याल रखा जा रहा है। एडीजी ब्रज भूषण के साथ डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी मौजूद रहे।
इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने आकर्षक लाइट लगे डीजे की धुनों पर थिरकते हुए रवाना हुई है। और इस यात्रा में भगवान शिव की आकर्षक झांकियां शामिल हैं। राम नगरी अयोध्या आज भगवान शिव के जयकारे से गूंज उठी लाखों की संख्या में पहुंचे कांवड़ियों ने सरयू नदी में स्नान के बाद सरयू तट स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया तो वही हनुमानगढ़ी और रामलला के भी दर्शन किए। रामलला के दरबार पहुंचते ही शिव भक्तों ने भगवान श्री राम के जयकारे और बोल बम के नारे भी लगाए। तो वहीं शाम होते हैं कांवरियों का जत्था बस्ती भदेश्वर नाथ के लिए रवाना होने लगा बड़ी संख्या में भगवान शिव की आकर्षक झांकी दिखी तो वहीं इस यात्रा में जल लेकर रवाना हुए कांवरिया रंगीन लाइटों के बीच डीजे की धुनों पर भगवान शिव के गानों में झूमते दिखाई दिए।
जल लेकर नंगे पांव चले कांवड़िया
अयोध्या पहुंचे कांवड़िया रमेशचंद्र ने कहा कि आज हम लोग बस्ती के भदेश्वर नाथ बाबा को जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं। हम लोग लगभग 50 लोग हैं जो कि नंगे पांव सरयू का जल लेने आये थे। सोमवार की रात्रि तक हम लोग बस्ती पहुंच जाएंगे। और मंगलवार को जलाभिषेक करेंगे। उसके बाद अपने घर को रवाना होंगे। वहीं कहा कि अयोध्या में हम लोग के लिए बहुत व्यवस्था योगी सरकार के द्वारा किया गया है हर तरफ हम लोगो की सुरक्षा की हो रही है।