गया\बिहार। भीषण गर्मी प्राकृतिक वर्षा के अभाव एवं संभावित सुख फाड़ के मौसम को देखते हुए जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना।
प्रमोद कुमार यादव
गया\बिहार। ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा ज़िले में भीषण गर्मी, प्राकृतिक वर्षा का अभाव एवं संभावित सुखाड़ के मौसम को देखते हुए गया जिला के विभिन्न क्षेत्रों में संभावित होने वाले पेयजल की समस्याओं को त्वरित गति से निष्पादन हेतु जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है एवं अलर्ट मोड में रखा गया है, जिसका दूरभाष संख्या 0631- 2222253 / 0631- 2222259 है। ज़िला नियंत्रण कक्ष में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं पंचायत राज विभाग के पदाधिकारियों/ कर्मियों 24x7 उपस्थित हैं। किसी टोले या वार्ड से पयेजल समस्या की सूचना पर तुरंत संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए मरम्मत करवाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गया ज़िला के किसी भी शहरी क्षेत्र अथवा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की समस्या आने पर उसे त्वरित गति से समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष को निर्देश दिया कि भीषण गर्मी, प्राकृतिक वर्षा का अभाव एवं संभावित सुखाड़ के मौसम में जलापूर्ति से संबंधित आने वाले फोन कॉल का त्वरित गति से समाधान करावे। उन्होंने गया जिला वासियों से कहा कि यदि किसी टोले में पेयजल की समस्या होती है, चापाकल खराब होने की सूचना, किसी टोले में नल जल योजना के तहत जलापूर्ति बाधित रहना तथा पयेजल संबंधित किसी प्रकार की समस्या होंने पर तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0631- 2222253/ 0631- 2222259 पर भी संपर्क कर सकते हैं। आपके द्वारा किये गए शिकायत अथवा जानकारी के
आधार पर संबंधित विभाग द्वारा त्वरित गति से रिस्पांड करते हुए बाधित जलापूर्ति को सुचारू करवाने का कार्य किया जाएगा।