मऊ। ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव पर साधा निशाना।
मऊ। उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के बीच की दूरी लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। वहीं मऊ में सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कल राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बुलाई गई प्रेस वार्ता की।
![]() |
ओमप्रकाश राजभर कार्यकर्ता ओ को संबोधित करते |
जिसमें उन्होंने हमारी पार्टी को ना ही फोन किया और ना ही बुलाया। हमारे पार्टी के विधायक लखनऊ में उनके फोन का इंतजार करते रहे। वहीं गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, हमारा गठबंधन सपा से है, लेकिन अब अखिलेश यादव को विचार करना है कि वो ये गठबंधन रखेंगे या नहीं रखेंगे।