अयोध्या। श्रीराम पक्षी बिहार: उत्तर भारत के सबसे बड़े बर्ड्स सेंटर के रूप में विकसित हो रही समदा झील।
अयोध्या। जहां श्रीराम मंदिर के निर्माण का कार्य जोर शोर से चल रहा है। वही राम जन्मभूमि से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित 67 हेक्टेयर में फैली समदा झील को उत्तर भारत के सबसे बड़े बर्ड्स सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इस बर्ड्स सेंटर की खासियत यह है कि इसे प्राकृतिक रूप से तैयार किया जा रहा है। यह स्थान अत्यंत प्राचीन है जहां पर देश विदेश के पक्षियां भी भ्रमण करने पहुंचते हैं। जिसे अब श्रीराम पक्षी बिहार के रूप में विकसित किया जा रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह की मानें तो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर दिए जाने की कोशिश की जा रही है।
समदा झील को विकसित करने को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि लगभग 67 हेक्टेयर में फैले बहुत बड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पक्षियों के भ्रमण की स्थितियां उत्पन्न होती है। यह एक अच्छा स्थान है लेकिन सिल्टिंग और आसपास के लोगों के द्वारा जमीन पर अवैध कब्जों के कारण धीरे-धीरे उसकी स्थिति छोटी होती जा रही थी। उसमें जिला प्रशासन के सहयोग से और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरा 67 एकड़ का जो एरिया था उसके बायो वेल्डिंग कर दिया गया है। जिस पर पाथ वे बना रहे हैं। इसके साथ ही जो इंटरनेशनल बर्ड्स आते हैं उनकी संख्या में भी अभी से ही वृद्धि देखी जा रही है।
झील को पुनः विकसित किया जा रहा है। जिसमें सीमेंट छड़ लोहिया स्टील व कंस्ट्रक्शन मटेरियल का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। पूरे कार्य को मिट्टी से वेल्डिंग की गई है। इसके साथ ही उस पर बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। जगह जगह पर बांस की व मेहंदी की झाड़ियों को लगा कर के पक्षियों के बैठने की जगह बनाई जाएगी। इसके साथ ही उसमें आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी के द्वारा पूरे क्षेत्र का स्टडी में कराया गया है। उसके बगल में इको रिसार्ट डिवेलप करने का भी प्लान है। पक्षियों को भ्रमण में ध्यान रखते हुए डेवलपमेंट किया जा रहा है। शीघ्र ही वह कार्य भी पूरा हो जाएगा। इस बार ठंड के मौसम में जब विदेशों से भी पक्षियों आएंगे और इस स्थान को जो देखने के लिए आना चाहेंगे वह भी देख सकेंगें।