शाहजहाँपुर। महिला उत्पीड़न करने वालों के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाही :- सुनीता बंसल
....... राज्य महिला आयोग ने महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के प्रकरणों पर कठोर कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित कराये जाने के दिये निर्देश
फै़याज़ उद्दीन\शाहजहाँपुर। सुनीता बंसल सदस्य राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में जन कल्याणकारी योजनाओं विषयक एवं महिला जन सुनवायी कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने माल्यार्पण कर सुनीता बंसल का स्वागत किया।
महिला जन सुनवायी कार्यक्रम में सुनीता बंसल ने जन सुनवायी कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, जमीनी विवाद आदि की 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। सुनीता बंसल ने इस अवसर पर कहा कि माता पिता पाल पोष कर लड़कियों की शादी करते हैं। लड़कियों को परेशान करने वाले दहेज के लोभियों पर तत्काल एवं सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि ऐसे दहेज के लोभी लोग समाज के दुश्मन है इनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।