सम्भल। खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का पानी।
उवैस दानिश\सम्भल। बड़ी खबर है जहां बाढ़ के सीजन का सबसे ज्यादा पानी गंगा में बह रहा है गंगा में बाढ़ आ गई है और गंगा में पानी का स्तर खतरे के निशान से करीब एक फिट ऊपर पहुंच गया है।
बबराला घाट पर गंगा में पानी लगातार बड़ रहा है। रेल पुल पर अंकित खतरे के निशान से गंगा करीब एक फिट ऊपर पहुंच गई है। उधर बाढ़ का पानी बढ़ कर पक्के घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया। पक्के मंदिरों से पानी सिर्फ करीब 6 फिट दूर रह गया है।
![]() |
लेखराज, केवट दुकानदार बबराला घाट |
24 घंटे से लगातार जहां गंगा में पानी बढ़ रहा है वहीं बाढ़ से हो रहे कटान कट कर भारी तादात में गंगा में जलकुंभी आ रही है। वहीं गंगा में आई बाढ़ से बांध से सटे खेतों में बाढ़ के आसार पैदा हो गए हैं।