सम्भल। सांसद ने अपने 94 वे जन्मदिन पर कराई दुआ।
उवैस दानिश\सम्भल। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अपना 94वां जन्मदिन मनाया है। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने आवास पर देश की अखंडता और शांति के लिए दुआ भी कराई, लेकिन सपा सांसद अपने जन्म दिन के मौके पर भी सरकार पर निशाना साधने से नही चूके, सपा सांसद बर्क ने अपने जन्मदिन के मौके पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सियासत के अंदर इंसानियत के पैमाने से सरकार चलानी चाहिए, हम हमेशा इंसाफ करने और जुल्म न करने वालो के साथ रहे है, हमने जालिमों का साथ न कभी दिया न ही अब देंगे।
![]() |
शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद सपा सम्भल |
सम्भल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने सोमवार को अपना 94वां जन्मदिन मनाया। लोकसभा और राज्य सभा में सबसे अधिक उम्र के सांसद होने का दावा करने करने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने आवास पर देश की अखंडता और शांति के लिए दुआ भी कराई। अपने जन्मदिन के मौके पर सपा सांसद बर्क ने कहा कि उन्होंने सियासत में कभी भी कमाई नहीं की बल्कि कौम और मिल्लत की खिदमत के साथ हमेशा गरीबों और पीड़ितों की मदद की। सपा सांसद ने मुसलमानों को नसीहत भी दी, कहा मुसलमान इस्लामिक जिंदगी गुजारे, एक दूसरे को मौहब्बत का पैगाम देकर भाईचारे के साथ रहे। लेकिन सपा सांसद अपने जन्मदिन के मौके पर भी सरकार पर निशाना साधने से नही चूके, सपा सांसद बर्क ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सियासत के अंदर इंसानियत के पैमाने से सरकार चलानी चाहिए, हम हमेशा इंसाफ पसंद और जुल्म न करने वालो के साथ रहे है, हमने कभी भी जालिमों का साथ दिया न ही अब जालिमों का साथ देंगे।