सम्भल। संस्था ने 21 बेटियो की शादी में किया अब तक सहयोग।
उवैस दानिश\सम्भल। संस्था के 09 साल पूरे होने पर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले गरीब की बेटी के विवाह में सामाजिक संस्था महिला शक्ति संगठन के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया है। ये संस्था अब तक 21 गरीब बेटियो की शादी में सहयोग कर चुका है। संगठन के लोगों ने शादी में विवाह का सामान और अन्य जरूरी सामग्री प्रदान कर गरीब कन्या के विवाह में भागीदारी निभाई है।
गरीब व जरूरतमंद कन्या का विवाह करवाना सौ बार गंगा स्नान के बराबर है समाज में प्रत्येक साधन-सम्पन्न व्यक्ति को अपने आसपास रहने वाली गरीब व जरूरतमंद परिवार की कन्या की शादी में उनकी हरसंभव मदद करनी चाहिए, ताकि किसी गरीब परिवार का विवाह सम्पन्न हो सकें। इसी भाव से महिला शक्ति संगठन ने थाना हयातनगर क्षेत्र स्थित शिव मंदिर पर गरीब कन्या की शादी में सहयोग किया है। संस्था की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने बताया कि महिलाओं की सेवा और सहयोग करे। अब तक हम 09 सालों में 21 कन्याओं की शादी में सहयोग कर चुके हैं और हम दूसरों से भी यही अपील करते हैं कि लोगों की मदद को आगे आये।